मध्यकालीन भारत का इतिहास

मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC | मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT

मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT, मध्यकालीन भारत, मध्यकालीन भारत इन हिंदी, मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC, मध्यकालीन भारत का सांस्कृतिक इतिहास, पूर्व मध्यकालीन भारत का इतिहास, मध्य कालीन भारत के इतिहास, Madhyakalin Bharat by Satish Chandra, Madhyakalin History

नमस्ते दोस्तों मैं Suhana आज के इस Article में आपको मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC जिसमें आप मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT, Madhyakalin Bharat, मध्यकालीन भारत, मध्यकालीन भारत इन हिंदी, मध्यकालीन भारत का सांस्कृतिक इतिहास, पूर्व मध्यकालीन भारत का इतिहास, मध्य कालीन भारत के इतिहास, Madhyakalin Bharat by Satish Chandra, Madhyakalin History PDF Download से संबंधित हम हिंदी में 100 महत्वपूर्ण मध्यकालीन भारत का इतिहास MCQ Question Answers प्रश्न-उत्तर के बारे में पढ़ेंगे और सभी प्रश्नों के बारे में विशेष जानकारी (NOTE) भी जानेंगे जो कि SSC, UPSC, State PSC, Railway Exams, Banking Exams और अन्य Competitive Exams में हमेशा पूछा जाता है। इस Article में आप केवल MCQ Multi Choice Question Answers पढ़ेंगे जिसमें 1 प्रश्न के साथ 3 गलत Answers होगा और 1 सही Answer होगा जिसमे आपको सही Answer को पहचानना होगा।

Friends… आप हमारे Telegram Channel से अवश्य जुड़ें यहाँ हर रोज नये English Grammar के Lesson से जुड़े प्रश्न और उत्तर और Images या PDF Version में सभी महत्वपूर्ण 10th, 12th, SSC, IPS, UPSSC, Banking परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Study Content और साथ में GK Questions के बहुत सारे जानकारी उपलब्ध कराई जाती है जिससे आप अपने सफलता के लक्ष्य को बिना रुके प्राप्त कर सकें और साथ में प्रेरणादायक अनमोल वचन, Motivational Videos भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

Telegram

मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT

पूर्व मध्यकाल

01. राजतरंगिणी के लेखक कल्हण के समय शासक कौन था?

(A) जयसिंह
(B) जयचंद्र
(C) गोविन्दचन्द्र
(D) जयचन्द्र

उत्तर – (A)

NOTE : राजतरंगिणी कल्हण द्वारा रचित एक संस्कृत ग्रन्थ है। वे कश्मीर के शासक जयसिंह (1128-1154 ई.) के दरबार में रहते थे। राजतरंगिणी का रचना काल 1147-1149 ई. तक बताया जाता है। इस पुस्तक के अनुसार, कश्मीर का नाम कश्यपमेरू था, जो ब्रह्मा के पुत्र ऋषि मरीचि के पुत्र थे। यह संस्कृत में उपलब्ध रचनाओं में प्रथम महत्त्वपूर्ण रचना है। जैनुल आबदीन को कश्मीर का अकबर कहा जाता है।

02. निम्नलिखित में से कौन सा ग्रन्थ राणा कुम्भा की रचना नहीं है?

(A) रसिकप्रिया
(B) सुधा प्रबंध
(C) नृत्यरत्नकोष
(D) कलानिधि

उत्तर – (D)

NOTE : मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा संगीत की तीन विधाओं गीत वाद्य एवं नृत्य के विद्वान थे। उनकी पुत्री रमाबाई भी संगीतशास्त्र की ज्ञाता थी, जिसे वागीश्वरी उपनाम मिला था। राणा कुम्भा ने संगीतमीमांसा रसिक प्रिया संगीतराज, सुधा प्रबंध, संगीत रत्नाकर टीका कामराज-रतिसार नृत्य रत्न कोष आदि ग्रंथों की रचना की। मेवाड़ नरेश राणा कुम्भा की मृत्यु अपने ही पुत्र उदा सिंह के हाथों हुई।

03. जेजाकभुक्ति का प्राचीन नाम क्या था?

(A) बघेलखंड का
(B) बुंदेलखंड का
(C) मालवा का
(D) विदर्भ का

उत्तर – (B)

NOTE : चंदेल अभिलेखों में पूर्ववर्ती नरेश वाक्पति के पुत्र जयशक्ति का उल्लेख आता है। यह जेजाक और जेजा नाम से भी प्रसिद्ध था। उन्हीं के नाम पर इस क्षेत्र को जेजाकभुक्ति नाम दिया गया। जो बाद में बुंदेलखण्ड के नाम से प्रसिद्ध हुआ। जेजाकभुक्ति के प्रारम्भिक शासक प्रतिहार शासकों के सामंत थे। इन्होंने खजुराहो
को अपनी राजधानी बनाया। इस काल में निर्मित कंदरिया महादेव का मंदिर शैवधर्म तथा चतुर्भुज मंदिर वैष्णव धर्म से सम्बंधित है।

04. दिल्ली शहर की स्थापना किसने की?

(A) खिलजी
(B) लोधी
(C) तोमर
(D) तुगलक

उत्तर – (C)

NOTE : दिल्ली की स्थापना तोमर वंश के शासकों द्वारा की गई थी। इन्होंने वर्तमान दिल्ली की स्थापना दिहिलिका के नाम से की थी। इन्होंने दिल्ली के पहले राजकोट शहर की स्थापना की थी। इसके उपरांत सात और शहर बसाए गए ये शहर हैं- सीरी, दीनपनाह, रायपिथौरा, फिरोजाबाद, जहाँपनाह, तुगलकाबाद और शाहजहाँनाबाद हैं।

दिल्ली सल्तनत : गुलाम वंश 

05. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?

(A) इल्तुतमिश
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) बलबन
(D) कुतुबुद्दीन ऐबक

उत्तर – (D)

NOTE : कुतुबुद्दीन ऐबक (1206 से 1210 ई.) गुलाम वंश का संस्थापक था, जिसे मुहम्मद गोरी ने नियुक्त किया था। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ई. तक राज किया। गुलाम वंश के शासक या संस्थापक गुलाम (दास) थे न कि राजा इसलिए इस वंश को मामलुक वंश भी कहा जाता है।

06. दिल्ली का प्रथम वैधानिक सुल्तान कौन था?

(A) कुतुबुद्दीन ऐबक
(B) इल्तुतमिश
(C) रजिया
(D) बलबन

उत्तर – (B)

NOTE : फरवरी, 1229 में बगदाद के खलीफा से इल्तुतमिश को प्रमाण-पत्र (इल्हत) प्राप्त हुआ। खलीफा ने इल्तुतमिश को सुल्तान-ए-आजम की उपाधि प्रदान करते उसके प्रदेशों का उसे शासक घोषित कर दिया। इल्तुतमिश का शासनकाल
1210-1236 ई. तक रहा।

07. उत्तर भारत में चाँदी का टंका जारी करने वाला मध्यकालीन शासक कौन था?

(A) इल्तुतमिश
(B) रजिया
(C) अलालुद्दीन खिलजी
(D) मोहम्मद तुगलक

उत्तर – (A)

NOTE : इल्तुतमिश के द्वारा शुद्ध अरबी सिक्के चलाये गये। उसी ने चाँदी का टंका एवं ताँबे का जीतल प्रचलित किया, जिस पर खलीफा का नाम अंकित होता था। इससे पहले सोने के सिक्कों पर नागरी लिपि और हिन्दुओं के प्रचलित प्रतीक (जैसे शिव का नन्दी) और चौगान घुड़सवार अंकित होते थे। चाँदी का टंका 175 ग्रेन का होता था।

08.निम्न में से किसने गुलरुखी उपनाम से अपनी कविताओं की रचना की?

(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) बहलोल लोदी
(C) इब्राहिम लोदी
(D) सिकंदर लोदी

उत्तर – (D)

NOTE : सिकंदर लोदी गुलरुखी उपनाम से फारसी में कविताएँ लिखता था। वह शिक्षित और विद्वान था। सिकंदर लोदी एक योग्य शासक सिद्ध हुआ। इसने भूमि की पैमाइश के लिए गज-ए-सिकन्दरी का प्रचलन करवाया। चुंगी तथा व्यापारिक कर हटा दिये, जिससे अनाज, कपड़ा एवं आवश्यकता को अन्य वस्तुएँ सस्ती हो गई।

09. आगरा शहर का संस्थापक कौन था?

(A) फिरोज तुगलक
(B) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) सिकंदर लोदी

उत्तर – (D)

NOTE : सिकंदर लोदी का शासनकाल 1489-1517 ई. तक रहा। 1504 ई. में सिकंदर लोदी ने आगरा शहर की स्थापना की थी एवं 1506 ई. में उसने अपनी राजधानी दिल्ली से आगरा स्थानांतरित की सिकन्दर लोदी ने मुहर्रम और ताजिया निकालना बन्द कर दिया तथा मस्जिदों को सरकारी संस्थाओं का रूप प्रदान करके उन्हें शिक्षा का केन्द्र बनाने का प्रयत्न किया।

10. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान द्वारा अन्तिम रूप से गुलाम समूह चालीसा को समाप्त किया गया?

(A) रजिया
(B) नासिरुद्दीन महमूद
(C) बलबन
(D) बहराम शाह

उत्तर – (C)

NOTE : बलबन ने अन्तिम रूप से गुलाम तुर्कों के समूह चालीसा को समाप्त कर दिया, क्योंकि यह समूह सुल्तान के विरुद्ध होने वाले षडयंत्रों का केन्द्र था। बलबन स्वयं समूह चालीसा का सदस्य रह चुका था इसलिए वह इनकी षडयंत्रकारी गतिविधियों से अवगत था।

11. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने सर्वप्रथम राजत्व सिद्धान्त की विस्तार से व्याख्या की?

(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) इल्तुतमिश
(D) मुहम्मद तुगलक

उत्तर (A)

NOTE : बलबन, दिल्ली सल्तनत का प्रथम ऐसा सुल्तान था जिसने अपने राजत्व सिद्धान्त की विस्तार पूर्वक व्याख्या की उसके राजत्व सिद्धान्त के महत्वपूर्ण तत्व थे- राजवंशज अर्थात राजा को राजवंश से सम्बंधित होना चाहिए। राजत्व को दैवीय संस्था मानते हुए बलबन ने कहा कि, राजा पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि (नियामत-ए-खुदाई) होता है, अत: उसका स्थान केवल पैगम्बर के पश्चात् है। बलबन ने ईश्वर, शासक तथा जनता के बीच त्रिपक्षीय सम्बन्धों को राजत्व का अधिकार बनाना चाहा।

खिलजी वंश 

12. किसको द्वितीय सिकन्दर के नाम से जाना जाता था?

(A) जलालुद्दीन खिलजी
(B) मुबारक खिलजी
(C) खुसरो खान
(D) अलाउद्दीन खिलजी

उत्तर – (D)

NOTE : अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को सिकन्दर-ए-सानी (द्वितीय सिकन्दर) घोषित किया था, क्योंकि वह विश्व विजेता बनना चाहता था। उसका शासनकाल दिल्ली में 1296 ई. से 1316 ई. तक रहा। वह अपने साम्राज्य का विस्तार दक्षिण में मदुरई तक कर चुका था। अलाउद्दीन का राजत्व सिद्धान्त तीन मुख्य बातों पर आधारित थानिरंकुशवाद साम्राज्यवाद और धर्म एवं राजनीति का पृथक्करण है।

13. बाजार अधिनियम नीति किसके द्वारा लागू की गई थी?

(A) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(B) इल्तुतमिश
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) ग्यासुद्दीन

उत्तर – (C)

NOTE : अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार अधिनियम नीति अपने प्रमुख सैनिकों के रख-रखाव के लिए प्रारंभ की थी। जिसका उद्देश्य था कम खर्च पर विशाल व केन्द्रीकृत सेना रख पाना संभव हो सके। अलाउद्दीन खिलजी ने तीन प्रकार के बाजारों की स्थापना की। प्रथम अनाजों का बाजार, द्वितीय कपड़ों एवं अन्य सामग्रियों का बाजार, जिसे सराय-ए-अदल कहा जाता था। तृतीय घोड़ों मवेशियों और गुलामों का बाजार था।

14. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरि का शासक कौन था?

(A) रामचन्द्र देव
(B) प्रताप रूद्रदेव
(C) मलिक काफूर
(D) राणा रतन सिंह

उत्तर – (A)

NOTE : अलाउद्दीन ने मलिक काफूर के नेतृत्व में देवगिरि (1307 ई.), तेलंगाना (1309 ई.), होयसल (1311 ई.) का अभियान चलाया। उसने देवगिरी के यादव राजा रामचन्द्र देव को पराजित किया। राजा रामचन्द्र देव ने अपनी पुत्री का विवाह अलाउद्दीन से कर दिया जिसके बदले अलाउद्दीन ने उसे एक लाख टंका, एक स्वर्ण छत्र एवं राय रायन की उपाधि प्रदान की।

तुगलक वंश

15. दिल्ली के किस सुल्तान ने खैरात विभाग, सरकारी अस्पताल और दफ्तर-ए-रोजगार बनवाया था?

(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) मुहम्मद तुगलक
(C) अलाउद्दीन खिलजी
(D) बलबन

उत्तर – (A)

NOTE : फिरोज शाह तुगलक का शासनकाल जनहित के कार्यों व ब्राह्मण या हिन्दू विरोधी के रूप में प्रसिद्ध रहा। इसके काल में दीवान-ए-खैरात (असहाय व गरीबों की मदद के लिए) दीवान-ए-बंदगान (दास विभाग), दारूल शफा (सरकारी अस्तपाल) दफ्तर-ए-रोजगार की स्थापना की गयी।

मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC

16. दिल्ली का सुल्तान जिसने ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाया था?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) फिरोजशाह तुगलक
(C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(D) बलबन

उत्तर – (B)

NOTE : फिरोज शाह तुगलक ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाने वाला प्रथम मुसलमान शासक था। इस कर के विरोध में दिल्ली के ब्राह्माणों ने भूख हड़ताल कर दी तथा अंत में दिल्ली के हिंदूओं ने ब्राह्मणों के बदले स्वयं इस कर को चुकाने का निर्णय लिया था। फिरोजशाह तुगलक को मध्यकालीन भारत का प्रथम कल्याणकारी निरंकुश शासक कहा जाता है। इसे सल्तनत युग का अकबर भी कहा जाता है।

17. मोरक्को देश का यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया?

(A) मुहम्मद बिन तुगलक
(B) बाबर
(C) अकबर
(D) महमूद गजनबी

उत्तर (A)

NOTE : इब्नबतूता 1333 ई. में मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल में भारत आया था। वह अफ्रीका के मोरक्को का निवासी था। उसकी पुस्तक रेहला में मुहम्मद-बिन-तुगलक की शासन व्यवस्था का वर्णन किया गया है। मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में इब्नबतूता को दिल्ली का काजी नियुक्त किया गया था।

18. होली त्यौहार के सार्वजनिक उत्सव में भाग लेने वाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था?

(A) फिरोज शाह तुगलक
(B) मुहम्मद बिन तुगलक
(C) सिकंदर लोदी
(D) इब्राहिम लोदी

उत्तर – (B)

NOTE : मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का प्रथम सुल्तान था जो हिन्दुओं के त्यौहार होली में शामिल होता था। उसने नस्ल और वर्ग-विभेद को समाप्त करके योग्यता के आधार पर अधिकारियों को नियुक्त करने की नीति अपनायी। दिल्ली सल्तनत की सीमा का सर्वाधिक विस्तार इसी के शासन काल में हुआ, परन्तु इसकी क्रूर नीति के
कारण राज्य में विद्रोह आरम्भ हो गया।

19. निम्न में से किस दिल्ली सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण बताया है?

(A) बलबन
(B) अलाउद्दीन खिलजी
(C) मोहम्मद बिन तुगलक
(D) इब्राहिम लोदी

उत्तर – (C)

NOTE : मुहम्मद-बिन-तुगलक को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण बताया है क्योंकि, उसकी अधिकांश नीतियाँ सैद्धांतिक होती थीं न की व्यावहारिक। वह ज्ञानी तो था परन्तु वर्तमान की स्थिति को न देखकर वह भविष्य की नीतियों पर अधिक जोर देता था।

इसे भी पढ़ें → Solar System in Hindi

20. किसने सन 1329 ई. से 1330 ई. के मध्य ताँबे के सिक्कों के प्रतीकात्मक रूप में मुद्रा चलायी थी?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) ग्यासुद्दीन तुगलक
(C) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(D) फिरोज तुगलक

उत्तर – (C)

NOTE : मुहम्मद-बिन-तुगलक ने 1329-1330 ई. के मध्य चाँदी और सोने के सिक्के के स्थान पर ताँबे की प्रतीकात्मक मुद्रा को प्रचलन में लाया, परन्तु लोगों ने अपने घरों में ही टकसाल बनवाकर मुद्रा का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया, जिससे यह नीति असफल रही। इसकी प्रेरणा सुल्तान ने मंगोल शासक कुबलई खान से ली थी।

विजयनगर और बहमनी साम्राज्य

21. निम्नलिखित में से किस स्थान के खंडहर विजयनगर की प्राचीन राजधानी का प्रतिनिधित्व करते हैं?

(A) अहमदनगर
(B) बीजापुर
(C) गोलकुंडा
(D) हम्पी

उत्तर – (D)

NOTE : हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। इसके खंडहर वर्तमान में बेल्लारी जिला (पूर्वी कर्नाटक ) में स्थित हैं। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। यह नगर यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है। हम्पी में कृष्णदेवराय के शासनकाल में निर्मित हजारा राम मन्दिर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।

22. विजयनगर के किस शासक ने चीन के सम्राट के पास अपना राजदूत भेजा?

(A) हरिहर प्रथम
(B) बुक्का प्रथम
(C) ष्णदेव राय
(D) सालुव नरसिंह

उत्तर – (B)

NOTE : 1374 ई. में बुक्का प्रथम ने अपना एक दूतमण्डल चीन भेजा था। संगम वंश की स्थापना 1336 ई. में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों ने की। हरिहर के बाद बुक्का शासक हुआ जिसने मदुरा को अपने साम्राज्य में मिला लिया। जिसका वर्णन कुमारकंपन की पत्नी गंगदेवी की कृति मदुराविजयम् में मिलता है। बुक्का ने
वेदमार्ग प्रतिष्ठापक की उपाधि धारण की।

23. कृष्णदेव राय के दरबार में अष्टदिग्गज कौन थे?

(A) आठ मंत्री
(B) आठ तेलुगू कवि
(C) आठ महान सेनापति
(D) आठ परामर्शदाता

उत्तर – (B)

NOTE : कृष्णदेव राय के दरबार में तेलुगू साहित्य के आठ सर्वश्रेष्ठ कवि रहते थे, जिन्हें अष्टदिग्गज कहा जाता था। अष्टप्रधान या अष्टदिग्गजों की मंत्रिपरिषद् समाज के रक्षक कार्य में दृष्टि रखती थी। कृष्णदेव राय ने तेलुगू के प्रसिद्ध ग्रंथ अमुक्त माल्यद या विस्वुवितीय की रचना की। इसके शासनकाल को तेलुगू साहित्य का शास्त्रीय युग माना जाता है।

24. प्रसिद्ध विठ्ठल मंदिर जिसके 56 तक्षित स्तम्भ संगीतमय स्वर निकालते हैं वह कहाँ अवस्थित है?

(A) वेल्लूर
(B) भद्राचलम्
(C) हम्पी
(D) श्रीरंगम्

उत्तर – (C)

NOTE : हम्पी मध्यकालीन हिन्दू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। हम्पी में विट्ठल मंदिर का निर्माण तुलुव वंश के राजा कृष्णदेव राय ने करवाया था। इसके मुख्य हॉल में लगे 56 स्तंभों को थपथपाने पर उनमें से संगीत लहरियाँ निकलती हैं। हॉल के पूर्वी भाग में प्रसिद्ध शिला-रथ है जो वास्तव में पत्थर के पहियों से चलता था।

25. विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की सर्वप्रमुख विशेषता क्या थी?

(A) अधिशेष लगान
(B) भूराजस्व
(C) बंदरगाहों से आमदनी
(D) मुद्रा प्रणाली

उत्तर – (B)

NOTE : विजयनगर साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था मुख्यतः भूराजस्व पर आधारित थी। उन्होंने भूमि की पैमाइश कराई और बंजर तथा सिंचाई वाली भूमि पर पृथक्-पृथक् कर लगाए। चुंगी राजकीय भेंट, आर्थिक दण्ड तथा आयात पर निर्धारित कर उनकी आय के अन्य साधन थे। विजयनगर साम्राज्य में मकानों घोड़ों, पालतू पशुओं और वृक्षों पर भी कर लगाये जाते थे।

मध्यकालीन भारत इन हिंदी

26. 1565 ई. में कौन सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ?

(A) पानीपत का प्रथम युद्ध
(B) खनुआ या खानवा युद्ध
(C) पानीपत का द्वितीय युद्ध
(D) तालीकोटा का युद्ध

उत्तर – (D)

NOTE : 1565 ई. में विजयनगर के विरुद्ध दक्कन के मुस्लिम राज्यों ने एक सैनिक गठबंधन की स्थापना की, जिसने विजयनगर को 1565 ई. में तालीकोटा या राक्षसी-तंगड़ी (बन्निहट्टी युद्ध) के युद्ध में पराजित किया। इस युद्ध के समय विजयनगर का शासक सदाशिव राय था। बहमनी राज्य की संयुक्त सेना में बीजापुर अहमदनगर गोलकुण्डा और बीदर की सेनाएँ भी शामिल थी।

मुगल वंश व बाबर

27. बाबर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए?

1. बाबर सर्वप्रथम फरगना का शासक बना।
2. बाबर ने 1504 ई. में काबुल पर अधिकार किया।
3. वह तैमूर वंश से सम्बंधित था।

उपर्युक्त कथनों में कौन से सत्य हैं?

(A) 1 और 2
(B) 2 और 3
(C) 1 और 3
(D) 1, 2 और 3

उत्तर – (D)

NOTE : 1494 ई. में 12 वर्ष की अल्पायु में बाबर ट्रांस-ऑक्सियाना के फरगना नामक छोटे से राज्य का शासक बना। बाबर ने 1504 ई. में काबुल पर अधिकार किया था। वह कहता था कि, काबुल से लेकर पानीपत में हासिल जीत तक मैंने हिन्दुस्तान को जीतने के विषय में सोचना कभी बंद नहीं किया था। बाबर के पिता तैमूर वंश और माता मंगोल वंश से सम्बंधित थीं। बाबर ने जिस नवीन वंश की नींव डाली, वह तुर्की नस्ल का चगताई वंश था जिसका नाम चंगेज खाँ के द्वितीय पुत्र के नाम पर पड़ा, परन्तु आमतौर पर उसे मुगल वंश कहा गया।

28. खानवा के युद्ध में बाबर द्वारा पराजित किया जाने वाला राजपूत राजा कौन था?

(A) राणा सांगा
(B) रूद्र देव
(C) उदय सिंह
(D) राणा प्रताप सिंह

उत्तर (A)

NOTE : खानवा का युद्ध 16 मार्च, 1527 ई. को मुगल शासक बाबर एवं मेवाड़ के राजा राणा सांगा के मध्य हुआ था। इसी युद्ध में बाबर ने जिहाद का नारा दिया था एवं इस युद्ध में विजय के उपरांत बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की। इतिहासकार
आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव के अनुसार, बाबर एवं राणा सांगा की सेनाओं में 1:2 का अनुपात था।

अकबर

29. अकबर अपना धार्मिक विचार-विमर्श कहाँ करता था?

(A) जोधाबाई महल
(B) पंच महल
(C) इबादतखाना
(D) बुलंद दरवाजा

उत्तर (C)

NOTE : अकबर ने धार्मिक विचार-विमर्श के लिए 1575 ई. में फतेहपुर सीकरी में इबादतखाना की स्थापना की। पहले इबादतखाना में मुस्लिम धर्म से सम्बंधित लोगों को बुलाया जाता था परंतु, 1578 ई. के बाद से इसके द्वार सभी धर्मों के लिए खोल दिये गये। इबादत खाने में धार्मिक विचार-विमर्श गुरुवार को सायं काल में होता था।

30. सम्राट अकबर द्वारा निम्न में से किसको जरी कलम की उपाधि प्रदान की गई थी?

(A) मुहम्मद हुसैन
(B) मुकम्मल खाँ
(C) अबदुस्समद
(D) मीर सैय्यद अली

उत्तर – (A)

NOTE : अकबर का शासनकाल फारसी साहित्य का पुनर्जागरण काल था। आइन-ए-अकबरी में अकबर के राजदरबार के 59 कवियों के नाम मिलते हैं। इनमें से कश्मीर का प्रसिद्ध कवि मोहम्मद हुसैन का नाम भी उल्लेखित था। जिसे अकबर ने जरी कलम की उपाधि प्रदान की थी। आइन-ए-अकबरी में लिखा है कि, बादशाहत एक ऐसी किरण है जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड को प्रकाशित करने में सक्षम है। इसे समसामयिक भाषा में फरें-इजदी कहा गया है।

इसे भी पढ़ें → भारत के प्रमुख शोध संस्थान

31. आइन-ए-अकबरी पुस्तक का लेखक कौन है?

(A) अकबर
(B) अबुल फजल
(C) फिरदौसी
(D) जहाँगीर

उत्तर – (B)

NOTE : अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फज़ल ने अकबर की प्रेरणा से अकबरनामा नामक ग्रंथ की रचना की। यह ग्रंथ तीन खण्डों में विभक्त है। आइन-ए-अकबरी इसी का तीसरा खंड है। आइन-ए-अकबरी को अबुल फज़ल ने पाँच खण्डों में विभक्त किया।

32. जब ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ था, उस समय भारत का मुगल बादशाह कौन था?

(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) हुमायूँ
(D) औरंगजेब

उत्तर – (A)

NOTE : ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन 31 दिसंबर, 1600 ई. में महारानी एलिजाबेथ-I के समय हुआ था। उस समय भारत का शासक मुगल बादशाह अकबर था। अकबर मुगल वंश का तीसरा शासक था। इसे अकबर-ए-आजम शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से भी जाना जाता था।

जहाँगीर

33. जहाँगीर ने सर थॉमस रो को कहाँ मिलने का अवसर दिया था?

(A) आगरा
(B) अजमेर
(C) दिल्ली
(D) फतेहपुर सीकरी

उत्तर – (B)

NOTE : सर थॉमस रो 10 जनवरी, 1616 ई. को इंग्लैंड के सम्राट् जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के रूप में जहाँगीर से अजमेर में पहली बार मिला। थॉमस रो (1615-19 ई.) अंग्रेजों के व्यापार के लिए अनुकूल रियायतें प्राप्त करके 1619 ई. में वापस लौट गया था। सर थॉमस रो की यात्रा का विवरण उसकी पुस्तक ए वॉयल टू ईस्ट इण्डीज में मिलता है।

34. किस मुगल शासक ने तंबाकू के प्रयोग का निषेध किया?

(A) मुहम्मद शाह
(B) बाबर
(C) जहाँगीर
(D) औरंगजेब

उत्तर – (C)

NOTE : लोक कल्याण के कार्यों से सम्बंधित 12 अध्यादेशों की घोषणा जहाँगीर ने की। इसमें शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया। जहाँगीर अपने पिता अकबर की भाँति उदार प्रवृत्ति का शासक था। बादशाह बनने के बाद जहाँगीर ने न्याय की जंजीर के नाम से प्रसिद्ध सोने की जंजीर को आगरा किले के शाहबुर्ज एवं यमुना तट पर स्थित पत्थर के खम्भे में लगवाया।

मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC

35. जहाँगीर महल कहाँ स्थित है?

(A) दिल्ली
(B) औरंगाबाद
(C) आगरा
(D) लाहौर

उत्तर – (C)

NOTE : जहाँगीर महल आगरा के किले में स्थित है। इसका निर्माण अकबर ने अपने पुत्र और उत्तराधिकारी सलीम के रहने के लिए करवाया था। इस महल की अधिकांश शैली हिंदू स्थापत्य कला शैली से प्रभावित है। यह लगभग वर्गाकार (Square) भवन है। इसका निर्माण लाल रंग के पत्थरों से किया गया है।

36. नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था?

(A) जेबुन्निसा
(B) फातिमा बेगम
(C) मेहरून्निसा
(D) जहाँआरा

उत्तर – (C)

NOTE : नूरजहाँ का वास्तविक नाम मेहरून्निसा था। यह जहाँगीर की पत्नी थी। जहाँगीर ने अपने निसार नामक सिक्के पर अपने नाम एवं आकृति के साथ नूरजहाँ का नाम और आकृति अंकित करवाया था। नूरजहाँ के पहले पति का नाम अली कुली इस्ताजलू था, जिसे जहाँगीर ने शेर-ए-अफगान की उपाधि दी थी।

शाहजहाँ 

37. दिल्ली के लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

(A) अकबर
(B) नूरजहाँ
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ

उत्तर – (D)

NOTE : 1648 ई. में शाहजहाँ ने दिल्ली में अपने नाम पर शाहजहाँनाबाद नगर की स्थापना की तथा अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानान्तरित की। शाहजहाँनाबाद के भवनों में लाल किला प्रमुख है। इसका निर्माण कार्य हमीद और अहमद नामक शिल्पकार के संरक्षण में सम्पन्न हुआ था। वर्ष 2007 में इसे यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।

38. मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था?

(A) अर्जुमंद बानो बेगम
(B) लाडली बेगम
(C) मेहरुन्निसा
(D) रोशन आरा

उत्तर – (A)

NOTE : मुमताज महल का वास्तविक नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। मुमताज महल का जन्म अप्रैल, 1593 में आगरा में हुआ था। यह शाहजहाँ की तीसरी पत्नी थी। बेगम की मृत्यु 17 जून, 1631 को हुई जिसे आगरा के ताजमहल में दफनाया गया।

39. निम्नलिखित मस्जिदों में से किसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा किया गया था?

(A) जामा मस्जिद, दिल्ली
(B) बादशाही मस्जिद, लाहौर
(C) काबुली बाग मस्जिद, हरियाणा
(D) किला-ए-कुहना मस्जिद, दिल्ली

उत्तर – (A)

NOTE : दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने 1648 ई. में करवाया था। इसमें शाहजहानी शैली में फूलदार अलंकरण की मेहराबें बनी हैं। यह मस्जिद एक ऊँचे चबूतरे पर बनी है। इसमें 3.25 फीट क्षेत्र में फैला एक आँगन है। वहीं आगरा में जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ की पुत्री जहाँआरा बेगम ने 1648 ई. में करवाया था।

इसे भी पढ़ें → 100 IMP Static GK in Hindi 

40. निम्न में से कौन सा राज्य शाहजहाँ के साम्राज्य का सर्वप्रथम अभिन्न अंग बन गया था?

(A) गोलकुण्डा
(B) अहमदनगर
(C) बीजापुर
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – (B)

NOTE : शाहजहाँ ने दक्षिण भारत में सर्वप्रथम अहमदनगर पर आक्रमण किया और 1633 ई. में उसे विजित कर मुगल साम्राज्य में मिला लिया उसने गोलकुण्डा के शासक अब्दुल्लाशाह एवं बीजापुर के शासक आदिल शाह से 1636 ई. में साँध कर ली और शाहजहाँ 11 जुलाई, 1636 ई. को औरंगजेब को दक्षिण का राजप्रतिनिधि नियुक्त करके वापस आ गया।

हुमायूँ और शेरशाह

41. कृषकों की सहायता के लिए किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने पट्टा एवं कबूलियत की व्यवस्था प्रारंभ की थी?

(A) अलाउद्दीन खिलजी
(B) मोहम्मद बिन तुगलक
(C) शेरशाह
(D) अकबर

उत्तर – (C)

NOTE : कबूलियत एवं पट्टा प्रथा की शुरुआत शेरशाह सूरी ने की। उसने किसानों से प्रत्यक्ष सम्बंध स्थापित किए। प्रत्येक किसान को पट्टा दिया जाता था और उससे कबूलियत लिखवायी जाती थी। शेरशाह के समय में भूमि तीन वर्गों उत्तम, मध्यम एवं निकृष्ट में विभाजित की गई। पैदावार का लगभग 1/3 भाग सरकार लगान के रूप में वसूल करती थी। किसानों को शेरशाह के शासन काल में जरीबाना या सर्वेक्षण शुल्क एवं महासिलाना शुल्क भी देना पड़ा।

42. शेरशाह का मकबरा (Tomb) कहाँ स्थित है?

(A) सासाराम
(B) दिल्ली
(C) कालिंजर
(D) सोनारगांव

उत्तर – (A)

NOTE : बिहार के शाहाबाद के सासाराम नामक स्थान पर शेरशाह का मकबरा स्थित है। यह मकबरा हिन्दू-मुस्लिम स्थापत्य शैली के सम्मिश्रण का सुन्दर उदाहरण है। मकबरा के भीतरी भाग को हिन्दू वास्तुकला के अनुरूप सुसज्जित किया गया है। इस पर हिन्दू और इस्लामी कला का स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है।

औरंगजेब

43. बीबी का मकबरा का निर्माण किसने करवाया था?

(A) हुमायूँ
(B) शाहजहाँ
(C) अकबर द्वितीय
(D) औरंगजेब

उत्तर – (D)

NOTE : बीबी का मकबरा महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले में अवस्थित है। इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा अपनी पत्नी दिलरास बानो बेगम (रबिया-उद्-दौरानी) की याद में 1678 ई. में करवाया गया था। इसे दक्षिण का ताजमहल भी कहते हैं।

मध्यकालीन भारत का इतिहास 

44. दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था?

(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

उत्तर – (D)

NOTE : औरंगजेब के शासनकाल में निर्मित दो मस्जिदें दिल्ली के लालकिले में मोती मस्जिद और लाहौर में जामी या बादशाही मस्जिद विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। शाहजहाँ की योजनानुसार लालकिले के बाहर जामा मस्जिद का निर्माण करवाया गया था।

45. निम्नलिखित में से किस मुगल बादशाह का दो बार राज्याभिषेक हुआ था?

(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

उत्तर – (D)

NOTE : मुगल बादशाह औरंगजेब का दो बार राज्याभिषेक हुआ था। आगरा पर आधिपत्य कर शीघ्र ही औरंगजेब ने अपना राज्याभिषेक अबुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुजफ्फर औरंगजेब बहादुर आलमगीर की उपाधि से 31 जुलाई, 1658 को दिल्ली में करवाया। खजुवा एवं देवराई के युद्ध में सफल होने पश्चात् 15 मई, 1659 ई. को औरंगजेब का दूसरी बार राज्याभिषेक हुआ।

46. राजस्थानी और पंजाबी पहाड़ी शैली का विकास किस मुगल शासक के शासनकाल में हुआ था?

(A) अकबर
(B) जहाँगीर
(C) शाहजहाँ
(D) औरंगजेब

उत्तर – (D)

NOTE : मुगल बादशाह औरंगजेब को चित्रकला में रुचि नहीं थी। अत: उसने अपने दरबार में चित्रकारों को बेदखल कर दिया था, जिसके परिणामस्वरूप मुगल चित्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चित्रकला का विकास किया। उसी संदर्भ में राजस्थानी और पंजाबी पहाड़ी शैली का विकास हुआ।

मुगल साम्राज्य का विघटन

47. मुगल साम्राज्य के पतन के संदर्भ में निम्नलिखित सही कथनों पर विचार कीजिए-

1. औरंगजेब पर नादिरशाह द्वारा किया गया आक्रमण।
2. औरंगजेब की दक्षिण अभियान की लालसा जिस कारण वह उत्तर भारत पर ध्यान नहीं दे सका।
3. औरंगजेब ने नौरोज उत्सव को समाप्त कर दिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं?

(A) 1 और 2
(C) 1 और 3
(B) 2 और 3
(D) 1, 2 और 3

उत्तर – (B)

NOTE : नादिरशाह ने मुहम्मद शाह के शासनकाल में आक्रमण करके मुगल साम्राज्य में लूटपाट की। औरंगजेब के दक्षिण अभियान से जन-धन को अत्यधिक क्षति पहुँची, जिस कारण वह उत्तर भारत की ओर ध्यान नहीं दे सका और जो मुगल साम्राज्य के पतन का कारण बना। अकबर द्वारा प्रारम्भ किये गये नौरोज उत्सव को औरंगजेब ने समाप्त कर दिया तथा साथ ही झरोखा दर्शन को भी बन्द कर दिया।

48. मुगल सम्राट जहाँदार शाह के शासन का समय से पूर्व अंत कैसे हुआ?

(A) उनके वजीर ने उन्हें गद्दी से उतार दिया।
(B) सीढ़ी से उतरते समय फिसलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
(C) एक युद्ध में वे अपने भतीजे द्वारा पराजित हुए।
(D) मदिरा के अत्यधिक सेवन के फलस्वरूप रोग के कारणवश उनकी मृत्यु हुई।

उत्तर – (C)

NOTE : लम्पट मूर्ख के नाम से प्रसिद्ध जहाँदार शाह ने असद खाँ के पुत्र जुल्फिकार खाँ द्वारा प्रदत्त समर्थन के कारण गद्दी प्राप्त की थी। जहाँदार शाह के भतीजे फर्रुखसियर ने सेना एकत्र करके 10 जनवरी, 1713 को आगरा नगर के बाहर उसे पराजित किया। 11 फरवरी, 1713 को जहाँदारशाह की हत्या कारागार में कर दी गई थी।

मराठों का उदय

49. शिवाजी ने किस वर्ष छत्रपति की उपाधि धारण की?

(A) 1608 ई.
(B) 1646 ई.
(C) 1674 ई.
(D) 1710 ई.

उत्तर – (C)

NOTE : शिवाजी ने 1674 ई. में अपना राज्याभिषेक रायगढ़ के किले में किया। राज्याभिषेक की प्रक्रिया काशी के पंडित गंगाभट्ट द्वारा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर शिवाजी ने छत्रपति, हिन्दू धर्मोद्धारक, गौ-ब्राह्मण प्रतिपालक की उपाधि धारण की तथा स्वयं को सूर्यवंशी क्षत्रिय घोषित किया।

50. शिवाजी की राजधानी कहाँ पर थी?

(A) रायगढ़
(C) पुरंदर
(B) सतारा
(D) तंजौर

उत्तर – (A)

NOTE : अप्रैल 1656 में शिवाजी ने रायगढ़ को अपनी राजधानी बनाया। 1656 ई. तक शिवाजी ने चाकन, पुरन्दर, बारामती, सूपा, तिकोना तथा लोहगढ़ आदि विभिन्न किलों पर अधिकार कर लिया था। 16 जून, 1674 को शिवाजी ने रायगढ़ में काशी के विद्वान श्री विश्वेश्वर गंगाभट्ट द्वारा अपना राज्याभिषेक करवाया।

51. शिवाजी के गुरु का नाम क्या था?

(A) रामदास
(B) तुकाराम
(C) वामन पंडित
(D) गंगाभट्ट

उत्तर – (A)

NOTE : शिवाजी के गुरु का नाम रामदास था। इनकी रचना दासबोध में समन्वयवादी सिद्धान्त की व्याख्या की गई है। आध्यात्मिक क्षेत्र में शिवाजी के आचरण पर गुरु रामदास का अत्यधिक प्रभाव था जो धरकरी सम्प्रदाय के थे। राष्ट्र प्रेम की भावना एवं देवता, गौ, ब्राह्मण तथा धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा शिवाजी को गुरु रामदास से ही मिला था।

Friends… आप हमारे Telegram Channel से अवश्य जुड़ें यहाँ हर रोज नये English Grammar के Lesson से जुड़े प्रश्न और उत्तर और Images या PDF Version में सभी महत्वपूर्ण 10th, 12th, SSC, IPS, UPSSC, Banking परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Study Content और साथ में GK Questions के बहुत सारे जानकारी उपलब्ध कराई जाती है जिससे आप अपने सफलता के लक्ष्य को बिना रुके प्राप्त कर सकें और साथ में प्रेरणादायक अनमोल वचन, Motivational Videos भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

Telegram

मध्यकालीन भारत का इतिहास for UPSC | मध्यकालीन भारत का इतिहास NCERT

के इस Article में अगर आपको कोई समस्या है तो आप हमें Comment Box में पूछ सकते हैं और ये Article आपको पसंद आया तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ Share कर सकते हैं जिससे आपके दोस्त को भी ये Article समझने में मदद मिले।

Thank You … Friends

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles