Articles in Hindi

Articles in Hindi

Articles आर्टिकल A, An, The का English Grammar में एक महत्वपूर्ण स्थान है जो कि किसी वाक्य कि विशेषता को बताता है कि वह खास है कि नहीं। आइये को स्पष्ट रूप से विस्तार से समझें।

Articles in Hindi Articles आर्टिकल्स Articles वह शब्द है जो संज्ञा Noun के बारे में बताता है, यह संज्ञा Noun से पहले उपयोग होता है और संज्ञा Noun के बारे में अतिरिक्त जानकारी देता है। यह भी विशेषण होते हैं, आर्टिकल्स Articles दो प्रकार के होते हैं।

Friends… आप हमारे Telegram Channel से अवश्य जुड़ें यहाँ हर रोज नये English Grammar के Lesson से जुड़े प्रश्न और उत्तर और Images या PDF Version में सभी महत्वपूर्ण SSC, IPS, IAS, Bank परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Study Content और साथ में GK Questions के बहुत सारे जानकारी उपलब्ध कराई जाती है और साथ में प्रेरणादायक अनमोल वचन, Motivational Videos भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

Telegram

Articles – Article is the term that describes the noun. Generally it is used before noun and gives additional information about nouns. These are also adjectives, there are two types of articles.

A, An, The Articles in Hindi

1. अनिश्चिततादर्शक उपपद ( Indefinite Article : A / An )

सामान्यतः पर का उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति, स्थान या वस्तु के साथ होता है जिसके बारे में पहले से जानकारी नहीं होती है, वहाँ पर अनिश्चिततादर्शक Indefinite Articles उपपद [ A / An ] का इस्तेमाल Use होता है।

1. Indefinite Article ( A / An )

Indefinite articles “A, An” does not point any particular person or thing, is called Indefinite article [ A / An ]

2. निश्चिततादर्शक उपपद ( Definite Articles The )

सामान्यतः पर का उपयोग किसी ऐसे व्यक्ति, स्थान या वस्तु के साथ होता है, जिसके बारे में हमें पहले से जानकारी होती है, वहाँ पर निश्चिततादर्शक Definite Articles उपपद [ The ] का इस्तेमाल होता है।

इसे अवश्य पढ़ें → Blockchain क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → Cryptocurrency Kya Hai क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → बिटकॉइन कैसे खरीदें

2. Definite Article ( The )

Definite articles “The” generally points out a particular person, place or thing, is called Definite articles [ The ]

Tense in Hindi

आइये इसके बारे में विस्तृत रूप से समझते हैं।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

हम लोगों ने हमेशा से ही पढ़ा है कि “an”का प्रयोग तब किया जाता है जब अगले शब्द की शुरुआत स्वर (a, e, i, o, u) से हो और “a” का प्रयोग तब किया जाता है जब अगले शब्द की शुरुआत व्यंजन (b, c, d, f, g, h, j, k, l, m, n, p, q, r, s, t, v, w, x, y, z) से हो। अगर ये सच है तो फिर “hour” के साथ “an” का प्रयोग क्यों किया जाता है जबकि “hour” एक ऐसा शब्द है जिसकी शुरुआत व्यंजन (h) से होती है। और “University” के साथ “a” का प्रयोग क्यों किया जाता है, जबकि “University” एक ऐसा शब्द है जिसकी शुरुआत स्वर (u) से होती है। सच तो ये है कि बात स्वर या व्यंजन से शुरु होने की नहीं ! बल्कि स्वर या व्यंजन की ध्वनि से शुरु होने की है।

We have often been taught that “an” is used when the next word starts with a vowel and “a” is used when the next word starts with a consonant. If it is true then why do we say “An hour” or “A university”, “h” is a consonant, why don’t we use “a” before it and “u” is a Vowel, why don’t we use “an”. The fact is, it’s not about starting of next word with a vowel or a consonant rather it’s all about the starting of next word with a vowel sound or a consonant sound.

Use of Articles A and AN and THE in Hindi

The Indefinite Article ( A and An )

1. Use of Article A and An [ Article A और An का उपयोग ]

1. “एक” इस शब्द पर ज़ोर न देना हो तो एक अर्थ में “One” के बजाय अक्सर A या An का उपयोग किया जाता है।

उदाहरण

1. एक रानी थी।
1. There was a queen.

2. एक कहावत है।
2. There is a proverb.

3. मैं वहां एक दिन रहूंगा।
3. I will stay there for a day.

4. ये एक एप्पल है।
4. This is an Apple.

2. a या an का प्रयोग एकवचन एक गणनीय संज्ञा के साथ होता है।

उदाहरण

a book, an apple, an egg, a car.

1. यह सुन्दर पुस्तक है।
1. This is a beautiful book.

2. वह एकअभिनेता है।
2. He is an actor.

3. रिया एक अभिनेत्री है।
3. Riya is an actress.

4. ये एक अंडे हैं।
4. This is an egg.

5. ये एक संतरा है।
5. This is an orange.

6. ये एक कार है।
6. This is a car.

3. स्वर से शुरू होने वाले नहीं बल्कि स्वर जैसे उच्चारण से शुरू होने वाले शब्दों के साथ “an” का प्रयोग किया जाता है। इसी तरह व्यंजन से शुरू होने वाले नहीं बल्कि व्यंजन जैसे उच्चारण से प्रारंभ होने वाले शब्द के साथ “a” का प्रयोग किया जाता है। आइये एक उदाहरण से समझते हैं।

Noun in Hindi

egg और European ये दोनों शब्द e से (यानी स्वर से) प्रारंभ हुए हैं. लेकिन इन दोनों में फ़र्क है. जैसे egg यह शब्द छोटी e से शुरू हुआ. European बड़ी E से शुरू हुआ. लेकिन a/an के फ़र्क का इस छोटी बड़ी e से कोई संबंध नहीं है; egg और European इन शब्दों के उच्चारण की शुरुआत देखें इन दोनों के उच्चारण की शुरुआत अलग अलग है। egg के उच्चारण की शुरुआत “ए” से यानी स्वर से होती है। European के उच्चारण की शुरुआत “यू” (यानी “य”, अर्थात व्यंजन) से होती है, इसलिये egg के साथ “an” और European के साथ “a” आएगा।

एक और उदाहरण देखें:

यहाँ Click करें → Telegram Channel

orange और one way road

1. ये एक संतरा है।
1. This is an orange.

2. फ्रांस एक यूरोपीय देश है।
2. France is a European country.

3. वहाँ एक One way सड़क है।
3. There is a one way road.

4. ये एक संतरा है।
4. This is an orange.

इसे अवश्य पढ़ें → Blockchain क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → Cryptocurrency Kya Hai क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → बिटकॉइन कैसे खरीदें

5. मैं एक IPS अधिकारी हूँ।
5. I am an IPS officer.

इन दोनों की शुरुआत o इस स्वर से हुई हो फिर भी दोनों के उच्चारण की शुरुआत अलग अलग है। orange की शुरुआत ‘‘ (यानी ‘’) से अर्थात स्वर से हुई है। one road way के उच्चारण की शुरुआत “” से अर्थात व्यंजन से हुई है. इसलिये orange के साथ “an” तथा one way road के साथ “a” आएगा।

एक और उदाहरण वाला जोड़ी देखें;

M.A. और man

1. रिया MA है।
1. Riya is an MA.

2. वह एक आदमी है।
2. He is a man.

इन दोनों का शुरुआत को देखने में m इस व्यंजन से हुआ है. लेकिन M.A. के उच्चारण का प्रारंभ “” यानी स्वर से होता है और man उच्चारण का के प्रारंभ “” यानी व्यंजन से होता है, इसलिये M.A. के साथ “an” और man के साथ “a” आएगा।

4. सामान्यतः पर खाने पीने की कुछ वस्तुओं के नामों के साथ “a / an” का प्रयोग वह वस्तु जिस में परोसी जाती है वह “पात्र” अथवा उस वस्तु की निर्धारित मात्रा इस अर्थ में भी किया जाता है।

उदाहरण

a coffee, an ice cream, a tea, a glass water.

1. यह एक कॉफी है।
1. This is a coffee.

2. यह एक चाय है।
2. This is a tea.

3. यह एक आइसक्रीम है।
3. This is an ice cream.

5. एक समूह इस रूप में दो संज्ञाओं का प्रयोग किया गया हो तो उनमें से सिर्फ पहले नाम के साथ “a / an” का प्रयोग करें।

उदाहरण

a cup and saucer.

6. किसी व्यक्ति के उपनाम के साथ “a” का प्रयोग यह दर्शाता है कि कहने वाला उस व्यक्ति को नहीं पहचानता।

उदाहरण

  1. A Mr. Shrama wants to see you.

7. “a / an” का प्रयोग हर, प्रत्येक इस अर्थ में भी किया जाता है।

उदाहरण

once a month, thrice a year, 100 km/s an hour, Rs. 500/kg.

1. मैं महीने में एक बार विदेश जाता हूँ।
1. I go to abroad once a month.

2. यह ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है।
2. This train runs at a speed of 200 km. per an hour.

3. रिया तीन साल में घर आती है।
3. Riya comes home in thrice a year.

Verb in Hindi

2. The Definite Article ( The )

2. Use of Article The [ Article The का उपयोग ]

1. पहले उल्लेख होने की वजह से अथवा परिस्थिति के कारण कोई सामान्य संज्ञा निश्चित या निर्धारित हो गई हो यानी किसके बारे में बात हो रही है यह पढ़ने वाले अथवा सुनने वाले के सामने स्पष्ट हो तो उस संज्ञा के साथ “the” का प्रयोग करें।

आइये कुछ उदाहरण देखिये।

1. I will drop you at the station.

स्टेशन’ गाँव में एक ही होने के कारण अथवा कौनसा स्टेशन यह स्पष्ट होने की वजह से “the” आया है।

2. I am going to the bank to deposit some money.

यहाँ bank के साथ “the” आया क्योंकि यह कोई भी bank नहीं है, जिस बैंक से हमारा नियमित व्यवहार है वह यह बैंक है।

3. The phone is ringing.

फोन के साथ “the” आया क्योंकि कौन सा फोन है, यह परिस्थिति के कारण स्पष्ट है।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

4. I am talking about the boy we met yesterday.

किस लड़के के बारे में बात की जा रही है, यह तुरंत स्पष्ट किये जाने के कारण boy के साथ “the” का प्रयोग किया गया।

2. विशेषण के superlative रूप के साथ “the” का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

the smallest book, the longest river, the most beautiful girl.

उदाहरण

1. यह सबसे छोटी पुस्तक है।
1. this is the smallest book.

2. यह सबसे लम्बी नदी है।
2. It is the longest river.

3. रिया सबसे सुन्दर लड़की है।
3. Riya is the most beautiful girl.

3. only, same, following, next, first, last, main तथा ultimate इन विशेषणों साथ कई बार “the” article आता है।

उदाहरण

the next thing, the first time, the ultimate reality, the last month.

1. एकमात्र पदक जो हमने कभी जीता था।
1. The only medal we had ever won.

2. निम्नलिखित दोनों वाक्य व्याकरण के हिसाब से सही हैं।
2. The following are both grammatically correct sentences.

3. रिया ने मुझे अंत तक प्यार किया।
3. Riya did love me to the last.

4. अगली पंक्ति में लड़की है।
4. The girl in the next line.

5. हमारे देश की मुख्य समस्या गरीबी है।
5. Poverty is the main problem of our country.

4. कुछ विशेषणों के पूर्व “the” का प्रयोग कर उनको संज्ञा बनाया जा सकता है, जिससे ‘उस तरह के सभी लोगों का समूह’ यह अर्थ व्यक्त होता है।

उदाहरण

the young, the rich, the poor.

Idioms in Hindi

5. किसी वस्तु अथवा प्राणी के नाम के साथ “the” का प्रयोग कर ‘उस जाति के सभी प्राणी अथवा उस तरह की सभी वस्तुएँ’ यह अर्थ व्यक्त किया जा सकता है।

उदाहरण

The panda is a pretty animal.

1. पांडा एक सुंदर जानवर है।
1. The panda is a pretty animal.

इसे अवश्य पढ़ें → Blockchain क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → Cryptocurrency Kya Hai क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → बिटकॉइन कैसे खरीदें

2. कुत्ता एक वफादार जानवर है।
2. The dog is a loyal animal.

3. डॉल्फिन एक समझदार जानवर है।
3. The dolphin is a sensible animal.

6. ग्रंथ के नाम के साथ “the” का प्रयोग किया जाता है. लेकिन ग्रंथ के नाम के साथ लेखक का नाम भी हो तब the का प्रयोग नहीं किया जाता है।

उदाहरण

A. The Ramayana, The Geeta, The Bible.

B. Walmiki’s Ramayana. (जबकि the Walmiki’s Ramayana नहीं X)

7. दशक, शतक और ऐतिहासिक समय के नाम के साथ “the” का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

1. Things were very different in the 60s.

2. The Stone age.

8. विशेषण के (अथवा क्रियाविशेषण) के comparative degree के साथ सामान्यतः articles नहीं आता लेकिन comparative degree रूप का प्रयोग नीचे की तरह दो बार किया जाए तो उसके साथ “the” आता है. तब पहले “the” का अर्थ जितना और दूसरे “the” का अर्थ उतना होता है।

उदाहरण

1. इस बारे में जितना कम कहा जाए, उतना अच्छा है।
1. The less said about this, the better.

यहाँ Click करें → Telegram Channel

2. जितनी जल्दी हम निकलेंगे उतनी जल्दी हम वहाँ पहुँचेंगे।
2. The sooner we leave, the sooner we will get there

9. इसका प्रयोग हम नदी, नहर, सागरों या प्रसिद्ध स्मारक या भवन के साथ करते हैं।

उदाहरण

The Ganga, The Taj mahal, The Eiffel tower.

1. यह गंगा नदी है।
1. This is the Ganga river.

2. वहाँ यमुना नदी है।
2. There is the Yamuna river.

3. यह ताजमहल है।
3. this is the Taj mahal.

4. यह Statue of Unity है।
4. This is the Statue of Unity.

5. यह हिन्द महासागर है।
5. This is the Indian Ocean.

6. यह लाल किला है।
6. This is the Red Fort.

10. अपनी तरह की एक विशेष के नाम के साथ “the” का प्रयोग किया जाता है, अर्थात ऐसी वस्तुएँ जो दुनिया में केवल “एक” ही हो अर्थात इसके जैसा दुनिया में और कोई न हो तो इस स्थिति में The का प्रयोग करेंगे।

उदाहरण

the Moon, the Sun, the World, the Universe, the Sky.

1. यह पृथ्वी है।
1. This is the Earth.

2. यह चंद्रमा है।
2. This is the Moon.

3. यह ब्रह्मांड है।
3. This is the Universe.

4. यह आकाश है।
4. This is the Sky.

5. यह दुनिया है।
5. This is the World.

English Grammar in Hindi

NOTE : Articles का प्रयोग कब न करें

आइये इसके बारे में विस्तृत रूप से समझते हैं :

1. व्यक्ति, भाषा, देश, गाँव, शहर, खेल, दिन, महीना, राज्य, सड़क, चौक और त्यौहारों के नामों के साथ सामान्यत: Articles का प्रयोग नहीं किया जाता है।

सामान्यतः किसी भी Proper Noun / Uncountable Noun या Plural Noun के पहले A या AN का प्रयोग नहीं किया जाता है।
Rajesh, India, Raipur, Delhi, Sunday, March, June, Cricket, Asia, Africa, Chhattisgarh, M.G. Road, Station Road (लेकिन “the” Main Road), Gandhi Chowk, Diwali.
लेकिन कुछ देशों के नामों के साथ “The” का प्रयोग किया जाता है।

The United States, The United Kingdom, The Union of Soviet Socialist Republics, The United Arab Emirates.
क्योंकि यह “Union संघ” है मतलब कि एक से अधिक देशों या बड़े क्षेत्र से मिलकर बना हुआ है इसलिए यहाँ पर विशेष होने के कारण “The” Articles का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

1. यह अमर है।
1. This is Amar.

2. वह रिया है।
2. She is Riya.

3. यह भारत है।
3. This is India.

4. यह दिल्ली है।
4. This is Delhi.

5. आज क्रिकेट मैच है।
5. Today is cricket match.

6. वे बच्चे हैं।
6. Those are children.

7. ये बिल्लियाँ हैं।
7. These are cats.

8. मैं U.S.A. में रह रहा हूँ।
8. I’m living in the U.S.A.

9. मैं United Kingdom में काम करता हूँ।
9. I work in the United Kingdom.

2. व्यवसाय के नाम के साथ सामान्यत Aricles का प्रयोग नहीं किया जाता है।
teaching, law, medicine, engineering, tailoring में Aricles का प्रयोग नहीं किया जाता है।
लेकिन देखें; a teacher, a lawyer, a doctor, an engineer, a tailor में Aricles का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

1. मैं दवाई का व्यवसाय कर रहा हूँ।
1. I am doing medicine business.

2. मैं पढ़ाने का व्यवसाय कर रहा हूँ।
2. I am doing teaching business.

3. मैं डॉक्टर हूँ।
3. I am a doctor.

4. मैं अभियंता हूँ।
4. I am an engineer.

इसे अवश्य पढ़ें → Blockchain क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → Cryptocurrency Kya Hai क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → बिटकॉइन कैसे खरीदें

5. मैं एक पायलट हूँ।
5. I am a pilot.

3. king, queen, lord, president वगैरह शब्दों के साथ आवश्यकतानुसार Articles का प्रयोग किया जा सकता है. लेकिन ऐसे शब्द व्यक्ति के नाम के साथ प्रयोग किये गए हों तो उनके साथ Articles नहीं आता है देखिये

A. The President of India लेकिन President Ram Nath Kovind; the President Ram Nath Kovind नहीं बोल सकते हैं।
B. The King of Saudi Arabia लेकिन King Fahd.
C. The Prince of Wales लेकिन Prince Charles.
D. The Queen of UK लेकिन Queen Elizabeth.

यहाँ Click करें → Telegram Channel

4. विशेषण और संज्ञा के बीच में आम तौर पर उपपद नहीं आता है। मतलब wise a king, good a book ऐसा कहना संभव नहीं है। संज्ञा के साथ विशेषण हो तो Articles विशेषण के पहले लगाएँ, जैसे

The simplest game, A wise queen, An honest girl.

5. Church, Court, School, College, University, Prison, Jail, Hospital इन शब्दों का प्रयोग इनका प्राथमिक उद्देश्य व्यक्त हो करता तो इनके साथ का नहीं किया जाता हैं। लेकिन ये शब्द इमारत के उपपद प्रयाग स्थान के नाम के रूप में प्रयोग किये गए हों तो इनके साथ आवश्यकतानुसार उपपद आता है।

उदाहरण

He left college at 17.

The injured were rushed to hospital.

Adverb in Hindi

6. सामान्यतः ऋतु के नाम के साथ the का प्रयोग किया जाता है अथवा कुछ भी प्रयोग नहीं किया जाता है।

उदाहरण

We go playing every day in the summer.

लेकिन It is और It was के उपरांत ऋतु के नाम के साथ सामान्यत Articles का प्रयोग नहीं किया जाता है।

उदाहरण

Now that it is winter, girls are seen wearing sweaters.

किसी विशेष ऋतु के बारे में बात करते समय a, an का प्रयोग किया जा सकता है।

उदाहरण

It was a very hot summer.

7. सामान्यतः कई बीमारियों के नामों के साथ उपपद का प्रयोग नहीं किया जाता है। जैसे AIDS, diarrhea, malaria, tuberculosis, cancer, diabetes etc.

लेकिन अन्य कुछ सामान्य बीमारियों जैसे; fever, cold, cough के साथ “a” article का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

1. He has got a fever.
2. She has got a cough.
3. Riya has got a cold.

NOTE : यहाँ पर Articles का प्रयोग नहीं किया जाता है।

4. I have got diarrhoea.
5. I have got malaria.
6. I have got tuberculosis.
7. I have got cancer
8. I have got diabetes
9. You have got AIDS.

ache जिसके अंत में हो ऐसे रोगों के नामों के साथ या तो कुछ भी प्रयोग नहीं किया जाता या फिर “a / an” का प्रयोग किया जाता है। जैसे

उदाहरण

1. I have got a headache.
2. Riya has got a stomachache.
3. Tiya has got a toothache.

इसे अवश्य पढ़ें → Blockchain क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → Cryptocurrency Kya Hai क्या है

इसे अवश्य पढ़ें → बिटकॉइन कैसे खरीदें

Friends… आप हमारे Telegram Channel से अवश्य जुड़ें यहाँ हर रोज नये English Grammar के Lesson से जुड़े प्रश्न और उत्तर और Images या PDF Version में सभी महत्वपूर्ण SSC, IPS, IAS, Bank परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण Study Content और साथ में GK Questions के बहुत सारे जानकारी उपलब्ध कराई जाती है और साथ में प्रेरणादायक अनमोल वचन, Motivational Videos भी उपलब्ध कराई जाती है।

यहाँ Click करें → Telegram Channel

Telegram

Articles in Hindi and Use of Articles in Hindi

के इस Lesson में अगर आपको कोई समस्या है तो आप हमें Comment Box में पूछ सकते हैं और ये Lesson आपको पसंद आया तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ Share कर सकते हैं जिससे आपके दोस्त को भी ये Lesson समझने में मदद मिले।

Thank You … Friends

Similar Articles

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles