Noun in Hindi and Definition and Examples

Noun संज्ञा वह शब्द जिसमें किसी भी प्राणी या व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम को दर्शाता हो उसे संज्ञा Noun कहते हैं।

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा Proper Noun

इस प्रकार के संज्ञा में कोई भी प्राणी या व्यक्ति, स्थान या वस्तु का नाम का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण 1. सोनम एक अच्छी लड़की है। 1. Sonam is a good girl. यहाँ पर सोनम एक संज्ञा है जो व्यक्ति (लड़की) का नाम है।

2. जातिवाचक संज्ञा Common Noun

इस प्रकार के संज्ञा में किसी प्राणी या व्यक्ति, स्थान या वस्तु की जाति / वर्ग के बारे में बताया जाता है, जातिवाचक संज्ञा कहलाता है। उदाहरण 1. "Girl" एक संज्ञा है  यह गर्ल या लड़की का नाम 'सोनम' है जो जाति/वर्ग का नाम है क्योंकि, यह लड़की का वर्णन करता है।

3. समूहवाचक संज्ञा Collective Noun

इस प्रकार के संज्ञा में किसी व्यक्तियों या प्राणियों, स्थानों या वस्तुओं के समूह के बारे में बताया जाता है, समूहवाचक संज्ञा कहलाता है। उदाहरण Family (परिवार)  परिवार के बहुत लोगों का समूह (Group of family members)

4. पदार्थवाचक संज्ञा Material Noun

इस प्रकार के संज्ञा में किसी भी पदार्थ के बारे में बताया जाता है। उदाहरण - सोना, हीरा, चांदी, मिट्टी, लकड़ी, पत्थर आदि। (Gold, Diamond, Silver, Soil, Wood, Stone etc.) Example -  1. सोना एक कीमती धातु है।

5. भाववाचक संज्ञा Abstract Noun

इस प्रकार के संज्ञा में जिसे हम देख, छू और सुन नहीं सकते हैं, केवल आभास कर सकते हैं और इसका कोई आकार नहीं होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। उदाहरण प्यार, घृणा, ईमानदारी, बेईमानी आदि। 1. प्यार जिंदगी है। 1. Love is life.

6. संख्यावाचक संज्ञा Number Noun

इस प्रकार के संज्ञा में किसी व्यक्ति या प्राणी, स्थान या वस्तु के "संख्या" के बारे में बताया जाता है, इसके दो प्रकार हैं। उदाहरण 1. एकवचन संज्ञा - इस प्रकार के संज्ञा में "एक" व्यक्ति या प्राणी, स्थान या वस्तु के "संख्या" के बारे में बताया जाता हैं। 2. बहुवचन संज्ञा - इस प्रकार के संज्ञा में "एक से अधिक" व्यक्ति या प्राणी, स्थान या वस्तु के "संख्या" के बारे में बताया जाता हैं। 1. Boy 1. Boys

7. लिंगवाचक संज्ञा Gender Noun

इस प्रकार के संज्ञा में किसी व्यक्ति या प्राणी, स्थान या वस्तु के "लिंग" (स्त्री या पुरुष) के बारे में बताया जाता है, इसके तीन प्रकार हैं। उदाहरण 1. पुल्लिंग संज्ञा - इस प्रकार के संज्ञा में "पुरुष" जाति का वर्णन होता है। 2. स्त्री लिंग संज्ञा - इस प्रकार के संज्ञा में "स्त्री या महिला" जाति का वर्णन होता है। 3. नपुंसक लिंग संज्ञा - इस प्रकार के संज्ञा में "पुरुष या स्त्री/महिला" जाति का वर्णन नहीं होता है।